फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 तक सभी ट्रेनें फुल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

Wed, 08 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोटा, दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज समेत अन्य बड़े शहरों से घर आने के लिए लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर कप्तानगंज रूट से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में 30 अक्तूबर तक सीट फुल है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रा करना बहुत मुश्किल होता दिख रहा है। वहीं साइबर दुकानदारों की चांदी है।
वे निर्धारित किराए से दो गुना रुपये लेकर लोगों में कन्फर्म टिकट बेच रहे हैं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होने के साथ दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मुम्बई, कोटा, जम्मू कश्मीर, कोलकाता सहित अन्य बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इसके चलते यहां हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन तो है लेकिन रिजर्वेशन काउंटर एक ही होने के कारण लोगों को एक से अधिक टिकट नहीं मिल पाता है। आईआरसीटीसी की साइड जैसे ही खुलती है वैसे ही एक ही व्यक्ति का टिकट बनते ही सीट फूल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें