पडरौना। डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड के कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह जानकारी बीएसए डॉक्टर रामजियावन मौर्या ने दी । उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए लिया गया है। इस यदि कोई स्कूल संचालित मिला तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।