मल्लूडीह। चौराहे के पास एनएच पर साइकिल और बाइक सवार में भिड़ंत हो गई। साइकिल सवार समेत तीन लोग लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मल्लूडीह निवासी 15 वर्षीय नीतीश व 18 वर्षीय सुमंत बाइक से जोकवा से घर लौट रहे थे। चकचकिया बाजार के पास सर्विस रोड पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी निवासी 35 वर्षीय सतीश की साइकिल से टक्कर हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कसया सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।