कसया। विकसित उत्तर प्रदेश समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में नागरिक सहभागिता सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
संगोष्ठी में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मण्डल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पांडेय, डॉ. छेदी शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, ईओ अंकिता शुक्ला ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर विचार साझा किए। संवाद