फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले

Wed, 21 Sep 2016 11:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज पडरौना में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बुधवार को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। 
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए नामित निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुक्खी शुक्ल ने बताया कि सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। अब छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए रमन प्रताप शाह, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, समर प्रताप गोप तथा वेद प्रकाश मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए अजितेश प्रताप शाही, धनंजय दीक्षित, अंकुश राय और इरशाद अंसारी, महामंत्री पद के लिए सच्चिदानंद गुप्ता व मोहम्मद आजम और पुस्तकालय मंत्री के लिए असर शमीम, मानस मुकुल एवं रवि प्रकाश शर्मा मैदान में हैं। इनके अलावा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए राघवेंद्र कुमार शर्मा और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए आशु पांडेय व भुवनेश्वर ने दावेदारी की है।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जांच समिति के सदस्य डॉ. रामनरेश दुबे, सतीशचंद्र मिश्र, डॉ. भुवाली सिंह, डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, संजय सिंह, विजयशंकर लाल श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, देवानंद, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें