फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 11 से 16 जनवरी तक होगी ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। 30वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का 11 से 16 जनवरी तक आयोजन होगा। इसमें कुशीनगर के अलावा जम्मू, कोलकाता, केरल, श्रावस्ती, जमशेदपुर, बनारस, बलरामपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। सोमवार को आयोजन समिति ने बैठक कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक महेश्वर प्रताप शाही ने बताया कि इस वर्ष केरल, जम्मू, कोलकता, जमशेदपुर एवं नेपाल की टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। सचिव भीम गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुशीनगर के अलावा फुटबॉल एकेडमी कोलकाता, फुटबॉल एकेडमी जमशेदपुर, स्टेडियम बलरामपुर, नवीन स्पोर्टिंग क्लब नौतनवां, श्रावस्ती नेपाल, केरल, जम्मू की टीम भाग ले रही है।
इस दौरान रोहित प्रताप शाही, कौशल सिंह, ओपी सिंह, सुरेंद्र राय, संजय गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सूरज, कलाम आजाद, पारस मद्धेशिया, पीएन पांडेय, दीपक पांडेय, बाबूनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें