फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यज्ञ में युवक से मारपीट के चारों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी में शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान 26 मई की रात करीब 11 बजे परिक्रमा कर रहे युवक से मारपीट के मामले में अहिरौली बाजार की पुलिस ने रविवार को चारों आरोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक का डाॅक्टरी परीक्षण के बाद रिपोर्ट आने पर पुलिस ने इन चार युवकों पर दर्ज मारपीट के केस केस में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी में शिव शक्ति महायज्ञ चल रहा था। उसी दौरान 26 मई की रात करीब 11 बजे गांव के ही वकील प्रसाद साहनी का 18 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र प्रताप साहनी यज्ञ में परिक्रमा कर रहा था। गांव के ही अभिषेक सिंह, चन्दन सिंह, अभय सिंह व राज मद्धेशिया यज्ञ मंडप में पहुंच कर राघवेंद्र को मारने पीटने लगे।
राघवेंद्र प्रताप साहनी के पिता वकील प्रसाद साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। घायल युवक का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद परिजन रिपोर्ट की कापी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें