फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रतियोगिता में अलीजा अव्वल, बीएसए ने किया सम्मानित

Tue, 11 Nov 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। देवरिया के सांसद शशांक मणि के प्रयास से एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा इन-स्पेस, इसरो व नमस्कार फाउंडेशन के सहयोग से 23 अगस्त से 22 अक्टूबर तक कुशीनगर व देवरिया के निजी और परिषदीय विद्यालयों में लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही में कला व विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं।
विज्ञापन

इसमें आर्ट इन स्पेस प्रतियोगिता में दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय कल्हन टोला ठाड़ीभार की कक्षा चार की छात्रा अलीजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। उसकी कलाकृति को इसरो, इन-स्पेस व एएसआई के निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। इन-स्पेस के निदेशक (पीडी) व एएसआई के कार्यकारी सचिव डा. विनोद कुमार ने अलीजा को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस क्रम में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह-2025 के दौरान बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने अलीजा को पुरस्कृत किया। बीईओ रीता गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेन्द्र द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें