फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेले में अखाड़ेदारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 31 Aug 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर में दो दिवसीय डोल मेला शुक्रवार की देर रात परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। नगर में नौ अखाड़ेदारों ने जुलूस में करतब दिखाया। पूरे नगर में डोल जुलूस घुमाया गया। कस्बे में लगे मेले का लोगों ने आनंद लिया। जुलूस में श्री कृष्ण, राधा कृष्ण, हनुमानजी और भगवान शंकर की झांसी के अलावा श्रीराम मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मेले में शहर के अलावा आस-पास के गांवों से आए लोगों की भीड़ रही। अखाड़ेदारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजपुरी गीतों पर लोग थिरकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर विभिन्न अखाड़ों की ओर से दूसरे दिन भी गाजे बाजे के साथ डोल का जुलूस निकाला गया। इसमें अखाड़ा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। मेले पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। मेले में झांकियां सजाकर नगर का भ्रमण कराया जा रहा था। पूरी रात और दिन में भी संगीत कार्यक्रम चला। डोल जुलूस के चलते बृहस्पतिवार से ही नगर का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। डीजे और संगीत कार्यक्रम पर युवा पूरी रात थिरके। इसके अलावा पडरौना नगर में डोल मेले के समापन पर चेयरमैन विजय जायसवाल ने श्रीकृष्ण भगवान का पूजन अर्चन किया और देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें