फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20वें एशियन गेम्स के ऑब्जर्वर अजय का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स आयोजित हुए थे। भारत की ओर से पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभाकर अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अजय त्रिपाठी फाजिलनगर लौटे। रविवार को कस्बे में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत त्रिपाठी ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है। यह अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया है। त्रिपाठी ने युवाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अजय त्रिपाठी अपने छोटे भाई शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की स्मृति में विगत दो दशकों से कस्बे में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता कराते हैं। इस प्रतियोगिता से कई युवा प्रदेश और देश स्तर पर खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में डॉ. ब्रह्मदेव, मनोज चौबे, विनय तिवारी, बृजेश कुशवाहा और शिवशंकर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें