फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंची अहिरौली बाजार की टीम

Thu, 01 Feb 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मालती पांडेय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आईसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अहिरौली बाजार की टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल में धनलक्ष्मी मेडिकल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन

बुधवार को मालती पांडेय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित आईसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच अहिरौली बाजार व परसौनी के बीच खेला गया। इसमें टास जीतकर अहिरौली बाजार की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी परसौनी की टीम आठ ओवर में कुल 68 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अहिरौली बाजार की टीम ने निर्धारित ओवर की खेल से पहले ही 69 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
दूसरा मैच लेजेंड और धनलक्ष्मी मेडिकल के बीच खेला गया। धनलक्ष्मी मेडिकल ने टास जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। मैदान पर उतरी लेजेंड की टीम ने जीत के लिए 72रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मैदान पर उतरी धनलक्ष्मी मेडिकल की टीम ने लक्ष्य निर्धारित ओवर के खेल से पहले ही पूरा कर जीत हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं पहला क्वार्टर फाइनल मैच अहिरौली बाजार और धनलक्ष्मी मेडिकल के बीच हुआ। टास जीतकर अहिरौली बाजार की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं मैदान पर उतरी धनलक्ष्मी मेडिकल की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 54 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अहिरौली बाजार की टीम ने 4.2 ओवर में ही मैच जीत लिया। इस तरह अहिरौली बाजार की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इसके पूर्व समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद विनय प्रताप राव,सबीर अली, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें