अभय वर्मा के डीएसपी के पद पर चयनित होने पर स्वागत करते सेवरही स्वर्णकार समाज के लोग।
तमकुहीरोड। सेवरही स्वर्णकार समाज के लोगों ने बुधवार को डीएसपी पद पर चयनित हुए अभय कुमार वर्मा का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अभय ने स्वर्णकार समाज के युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी है।
महाराजगंज जिले के निचलौल निवासी स्वर्णकार समाज के सुदर्शन वर्मा के पुत्र अभय कुमार वर्मा यूपी पीसीएस 2023 की परीक्षा में 31वीं रैंक लाकर डीएसपी के पद पर चयनित हुए हैं। वे बुधवार को सेवरही अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। उन्हें समाज के लोगों ने बधाई दी। इस दौरान सभासद दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, विजय वर्मा, रंजन वर्मा, संजय वर्मा, अनिल वर्मा, बैजनाथ वर्मा, गुलशन वर्मा आदि मौजूद रहे।