रामकोला। क्षेत्र के खोटही गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने गांव की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की सहमति बनी।
ग्राम विकास अधिकारी जिआउल रहमान व ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद की मौजूदी में आयोजित चौपाल में गांव के लोगों ने कहा कि पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय गांव की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। इससे गांव के लोगों को रात के समय आवागमन करने में परेशानी होती है। गांव के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए ग्राम सभा की तरफ से प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की सहमति बनी। इस दौरान सुग्रीव प्रसाद संत आदि मौजूद रहे।