फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 45 वर्षों बाद जमीन विवाद में हुई रजामंदी

Fri, 05 Jul 2024 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील प्रशासन की पहल से जंगल घाेरठ में 45 वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद आपसी रजामंदी से समाप्त हो गया।
विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी सत्यनारायण एवं छेदी पुत्र रामलाल व नागेंद्र के बीच 45 वर्षों से रास्ता सहित जमीन विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष न्यायालयों का चक्कर लगा रहे थे। सत्यनारायण ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मामले के निस्तारण की गुहार लगाई। एसडीएम विकास चंद से मिल कर विवाद को समाप्त कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुधवार शाम बुलाया। उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामले को समाप्त करने की सलाह दी। इस प्रकार 45 वर्षों से चला आ रहा विवाद देर रात समाप्त हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष 45 वर्षों से मुकदमा लड़ रहे थे। दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाद समाप्त हो गया है। दोनों पक्षों ने फैसले को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें