फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव
विज्ञापन

हाटा। सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि को देखते हुए छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को हाटा तहसील का घेराव किया। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। यही कारण है कि देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटी गंडक नदी से शासन प्रशासन की मिलीभगत से बालू का अवैध खनन हो रहा है। इस पर रोक नहीं लगी तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम को देकर घेराव समाप्त किया। इस दौरान डॉ. ज्ञानेश सिंह, वीरेंद्र नाथ तिवारी उर्फ मंटू, रामपरसन सिंह, राजनेती कश्यप, कपिलेश्वर बर्नवाल, टीपू, पूर्व सभासद सैफुद्दीन, आयुष तिवारी, रईस आलम, राम बड़ाई चौरसिया, विशाल, सुरेंद्र आर्य, सुहेल खान, प्रेम प्रकाश दूबे, संदीप राय, राशिद खान, बड़ेलाल उपाध्याय, छट्ठू यादव, सुभाष राव, विजय यादव, मुन्ना अंसारी, दानिश खान, परवेज आलम, उपेंद्र यादव, प्रेम शंकर दूबे, सुनील नाथानी, हरेराम सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय पांडेय, हरेंद्र राव, जवाहरलाल गौतम, ध्रुव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें