बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर गेट पर वामपंथियों का पुतला जलााते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़
- फोटो : KUSHINAGAR
जेएनयू में हिंसा के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन
कसया। जेएनयू में हुई घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर वामपंथ का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने घटना के लिए वामपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।
बुद्ध पीजी कॉलेज गेट पर जुटे कार्यकर्ताओं का कहना था कि वामपंथी विचार रखने वाले लोग जेएनयू में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले छात्रों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जेएनयू की घटना में 25 से अधिक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला संयोजक सागर जायसवाल ने कहा कि उस घटना से विश्वविद्यालय का माहौल अशांत हो गया है। नगर मंत्री आलोक चतुर्वेदी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस मौके पर मनीष गहलोत, कृष्णा पांडेय, नीरज विश्वकर्मा, तनुज पाठक, अतुल मौर्य, शैलेश कुमार, राज पाठक, अमित, चंदन वर्मा, प्रशांत राय, नारायण आदि मौजूद रहे।