फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अग्रवाल महासभा ने लगाया सेल्फी प्वाइंट, कराया जलपान

Sun, 02 Jun 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकतंत्र के महापर्व के दिन शनिवार को अग्रवाल महासभा की तरफ से नगर के कोतवाली रोड पर सेल्फी प्वाइंटर और जलपान स्टाॅल लगाया गया। यहां मतदान देकर आए लोगों ने सेल्फी ली और जलपान किया।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया ने कहा कि शहर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह की व्यवस्था की गई थी। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान के बाद सेल्फी लेकर फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर साझा किया। महासभा की तरफ से सेल्फी प्वांइट के पास गन्ने के जूस का स्टॉल और जलपान की व्यवस्था की गई थी। यहां धूप में आए मतदाताओं को जलपान कराया गया। इस दौरान मंत्री संजय मारोदिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक बंका, संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सतीश जिंदल, प्रदीप लोहिया, प्रदीप अग्रवाल, तनय बंका, भास्कर अग्रवाल, नीरज बंका, निखिल टिबड़ेवाल, संजय बंका, गौरव अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकित सराफ आदि मौजूद रहे।


0

स्काउट ने की बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद

पडरौना। स्काउट गाइड के वाॅलंटियर ने शनिवार को मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे। वाॅलंटियरर्स ने उन्हें बूथ तक लेकर जाकर मतदान करने में मदद की। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने कहा कि सामाजिक कार्यों में स्काउट गाइड के वालंटियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके तहत नगर के जूनियर हाईस्कूल में बने बूथों पर आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मतदताओं को बूथ तक ले जाकर मतदान करने में मदद की। इसकी लोगों ने सराहना की। इस दौरान आदित्य कुशवाहा, दिवाकर चौहान, रत्नेश कुमार, दिलीप कुशवाहा, आदर्श यादव, दुर्गेश कुशवाहा, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, अजमल, रियाज अंसारी, अल्ताफ राजा, प्रियांशु चौरसिया, प्रियांशु चंद्र, केशव, मोहम्मद रईस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें