कसया। विद्युत निगम की ओर से शासन के निर्देश पर उपकेंद्र में विद्युत विभाग के की ओर से बनाए गए कैश काउंटर पर अब विद्युतकर्मियों की जगह एजेंसियाें के जरिए बिजली का बिल जमा कराया जाएगा। इसके लिए निगम ने सभी उपकेंद्रों पर एजेंसी के माध्यम से राजस्व संग्रह करने का निर्णय लिया गया है।
विद्युत निगम की ओर से जिले के चारों डिवीजन में 26 कैश काउंटर पर विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है, जो अब एजेंसी के कर्मचारी कैश का कलेक्शन कराया जाएगा। इनसे अलावा कोई अन्य कार्य एजेंसी के वर्करों से नहीं लिया जाएगा। उनके स्थान पर लगे बिजली कर्मियों से अन्य कार्य लेने की योजना बनाई गई है।
इस संबंध विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि गाइडलाइन आई है। उसी क्रम में सभी कैश काउंटरों पर एजेंसी या सीएससी की ओर से राजस्व संग्रह कराने का निर्णय लिया गया है।