फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी के हस्तक्षेप के बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन

Thu, 18 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र रायपुर भेड़िहारी गांव में दो पक्षोें के युवकों में हुई मारपीट में घायल कैफ की मौत के मामले मेंं बुधवार की सुबह एसपी धवल जायसवाल से बात के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। थानाध्यक्ष ने किसी आरोपी का नाम नहीं निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद कैफ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रायपुर भेड़िहारी में दो पक्षों में मारपीट के दौरान देवतहां बाली गांव के कैफ और सद्दाम नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो रहा था। मंगलवार को कैफ की मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही गांव में पहुंची ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कैफ के दरवाजे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
दोपहर के बाद जब कैफ का शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने शव को गांव के पंचायत भवन में रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके की नजाकत को भांपते हुए गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। परिजन लगातार उच्चाधिकारियों को गांव में बुलाने की जिद कर रहे थे। देर शाम एएसपी रितेश सिंह ने परिजनों से बात की और उनके आश्वासन के बाद परिजन अगले दिन बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए माने।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एसपी धवल जायसवाल ने परिजनों से फोन पर बात की। उसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया हर्षवद्धन सिंह से मांग की कि विवेचना के दौरान किसी भी आरोपी का नाम नहीं निकाला जाएगा। इस पर थानाध्यक्ष ने परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी आरोपी का नाम नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। देवतहां बाली गांव के पूर्व प्रधान सोनू तिवारी ने मृतक के माता-पिता और परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा।
00

सपा जिलाध्यक्ष ने न्याय न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी-
बुधवार को सुबह कुशीनगर सपा के जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों को दिलासा दिया। उन्होंने नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष से कहा कि जल्द से जल्द आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए अन्यथा वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने के लिए भी कहा।
00

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस के प्रयास को सराहा-

विजय प्रताप कुशवाहा, फखरुद्दीन अहमद, बड़े अंसारी, मनोज कुशवाहा और मनोज यादव के साथ गांव पहुंचे विशुनपुरा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने कहा कि नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाई है और पूरा भरोसा है कि फरार चल रहे प्रधान व अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें