रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही में पत्नी से विवाद के बाद मायके आई महिला को लेने पहुंचे पति को सास, ससुर और साले समेत परिजनों ने लाठी डंडे से पीट दिया। घायल पति का रामकोला सीएचसी पर इलाज कराया गया। पुलिस इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़िया बिशनपुर भरघरवा टोला निवासी अरविंद यादव ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी इंदू देवी एक जनवरी को कहासुनी कारण भोर में अपने मायके रामकोला कुशीनगर चली गई। पति ने फोन पर संपर्क किया तो बात नहीं हुई। 11 जनवरी की शाम वह पत्नी काे लेने के लिए ससुराल पहुंचा। अभी दरवाजे पर बाइक धीमी कर खड़ा करने जा रहा था कि तबतक ससुर अशोक यादव, साला किशन यादव, इंदू देवी, सास सुशीला देवी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि वह जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं बाइक भी तोड़ दी। बाइक छोड़ कर वहां से भाग कर जान उसने किसी तरह अपनी बचाई। इलाज कराने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।