पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र के चखनी भोज छपरा गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। करीब एक साल पूर्व शिकायतकर्ता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में टीम जांच के लिए पहुंची। मृतक जांच के लिए कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक गए थे। उनकी मौत के बाद जांच शुरू हुई है।
गांव के अशोक गोविंद राव ने 2 नवंबर 2023 में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंप गांव में अमृत सरोवर, खेल मैदान व मनरेगा कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगा जांच की मांग की थी, लेकिन जांच नहीं हुई। वर्ष 2024 के जनवरी में उनकी मौत हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर मत्स्य अधिकारी और अवर अभियंता ग्रामीण विकास को जांच सौंपी गई। शुक्रवार को मत्स्य अधिकारी गांव में पहुंचे, लेकिन अवर अभियंता नहीं आए। ग्रामीण लीपा-पोती का आरोप लगाया है।