कसया। नगर के सपहा मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक स्कार्पियो ने दूसरे स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में बैठे गुस्साए लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट किया। जिससे वह काफी चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने कसया सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों स्कॉर्पियो को थाने लाकर विधिक कार्रवाई में जुटी गई। कसया चौकी से महज 200 मीटर दूर सपहा मार्ग पर सोमवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक ब्लैक स्कॉर्पियो जिसे जोंकवा निवासी भानु यादव चला रहा था उसने सामने खड़ी भरौली निवासी अभय की खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दिया।