फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन साल के बेटे को चाकू से गोदकर मारने के बाद काट ली खुद की नस

Fri, 03 Mar 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा/अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। सेंदूरिया विशुनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह महिला ने अपने तीन साल के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद के हाथ की नस काट ली और अपने शरीर के कई हिस्सों में चाकू मार लिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार की अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं। कमरा भीतर से बंद था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घायल महिला को पिपराइच सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

सेंदूरिया विशुनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव दिल्ली प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी आरती देवी (26) तीन वर्षीय बेटे केशव, ननद निशा, अनीता और जेठानी रूबी के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। इस बीच जेठानी से आरती देवी की कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरती बेटे केशव को लेकर अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर में कमरे से आरती की चीखें सुनाई पड़ीं।
कमरे का दरवाजा तोड़कर लोग भीतर पहुंचे। यहां का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। कमरे में खून से लथपथ केशव का शव पड़ा हुआ था। आरती के शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा था। वह तड़प की वजह से चीख रही थीं। लोगों ने अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। एसपी धवल जायसवाल, अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ लोगों ने बताया कि चाय बनाने की बात पर जेठानी से आरती की कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। लोगों से जानकारी मिली है कि गंभीर रूप से घायल महिला काफी गुस्सैल स्वभाव की है। विवाद के क्या-क्या कारण हैं, उसे जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें