फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हवन पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की

Wed, 15 Apr 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दिउलिहा मनियांछापर गांव के मनियांछापर टोला स्थित काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार को हवन पूजन के साथ विश्व कल्याण की कामना की गई। आयोजकों की तरफ से भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

आयोजक वशिष्ठ पांडेय ने बताया कि एक तरफ विश्व में कई देश आपस में लड़ रहे हैं। वहीं, भारत में सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर अमन-चैन से रह रहे हैं। सनातन धर्म हमेशा विश्व कल्याण की कामना रखता है। विश्व शांति एवं सनातन धर्म के अनुयायियों की सुरक्षा के उद्देश्य से यज्ञ में विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। यज्ञ की पूर्णाहुति विश्व कल्याण की मंगल कामना को सिद्ध करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुशवाहा, राम रूप मौर्य, महेंद्र साहनी, बबलू मौर्य, नरेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, राम बृक्ष साहनी, रिंकू मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें