फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लड़कियों को ढूंढ़ने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के मल्लूडीह से बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पांच परिवारों की छह किशोरियां अचानक लापता हो गईं। एक साथ छह लड़कियों के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में देर रात बस्ती जिले के गौर रेलवे स्टेशन से छात्राओं को सकुशल पकड़ लिया। शुक्रवार को भी पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी रही।मेडिकल के बाद तीन लड़कियों का बयान दर्ज किया गया। शेष लड़कियों का बयान नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि कक्षा सात से 12वीं तक की छात्राएं मजदूर परिवारों से हैं और आपस में दोस्त हैं। एक ही स्कूल में पढ़ाई और साथ उठना-बैठना इनके फैसले की वजह बना। मोबाइल, सोशल मीडिया और फिल्मों से प्रभावित होकर इन किशोरियों ने खुद के पैरों पर खड़े होने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देखा।
विज्ञापन

इसी सपने को पूरा करने के लिए बुधवार दोपहर ये सभी चुपचाप घर से निकल पड़ीं। पहले फोरलेन पहुंचीं, वहां से बस पकड़कर गोरखपुर पहुंचीं और फिर ट्रेन के जरिए लखनऊ जाने की तैयारी में थीं। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर गौर रेलवे स्टेशन से सभी को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
उसके बाद मोबाइल का सीडीआर और संदिग्ध संपर्कों की खंगाल की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में मामला भले ही रोजगार की तलाश में घर छोड़ने का सामने आया हो, लेकिन पुलिस कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं कर रही है। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन लोगों के संपर्क में थीं। कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने उन्हें बहला-फुसलाकर तो नहीं भेजा।
एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं को सकुशल ढूंढ़ लिया गया है। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ लड़कियों का बयान भी दर्ज हुआ है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें