हाटा। कोतवाली क्षेत्र के लगड़ी गांव निवासी सोमारी का बेटा पप्पू सड़क हादसे मेंं कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पप्पू की मौत हो गई थी।
इस मामले में कप्तानगंज पुलिस ने केेेस दर्ज कर दो युवको का चालान किया था। मंगवार को पप्पू का ब्रह्मभोज था। इस दौरान जेल से रिहा होने के बाद दोनों युवक इसके घर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मारपीट करने लगे।
मौजूद लोगों ने पकड़कर कमरे में बंद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद