पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा में किराए के मकान में जालौन जिले के चुरखी थाना क्षेत्र का रहने वाला 25 वर्षीय अमित अपने परिवार के साथ रहता था। पानी पुड़ी शहर में घूमकर बेचता था। मंगलवार को इसकी पत्नी सुग्गी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद सुग्गी और इसका भाई सुनील नाराज होकर घर से निकल गए। घर पर अमित का साले था। इस दौरान अमित कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने खुदकुशी किया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।