फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सहजौली हरिजन बस्ती टोला में रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसमें पत्नी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ता देख परिजन इलाज के लिए सुकरौली एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मठिया पगार छपरा अहिर टोला निवासी रविन्द्र प्रसाद ने चार मई 2019 को अपनी पुत्री रंजू की शादी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सहजौली हरिजन बस्ती टोला निवासी सोनू प्रसाद के साथ किया था। रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे सोनू प्रसाद का अपने पत्नी रंजू देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी कर रहा था।
विज्ञापन

तभी उसकी पत्नी रंजू देवी उम्र करीब 28 वर्ष गुस्से में आकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ता देख परिजन इलाज के लिए निजी साधन से सुकरौली में स्थित सावित्री हास्पिटल में इलाज के लिए लेकर चले गए।
जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही रंजू देवी की मौत हो गई। परिजनों ने मृतिका के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतिका के पिता रविन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना की सूचना तहसीलदार हाटा व फोरेंसिक टीम को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार हाटा नरेन्द्र राम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई को पूरा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें