फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, बातचीत के बाद सहमति

Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार। एसडीएम और अधिवक्ता संघ के बीच चल रहा गतिरोध बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। एसडीएम की पहल पर तहसील सभागार में बार संघ के अधिवक्ताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत के बाद एसडीएम ने बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बैठाकर न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप चलाने की सहमति दी।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ बीते पांच दिन से चल रहे हड़ताल और धरना आंदोलन को वापस ले लिया।
बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ता एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर पर एक अधिवक्ता के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाते हुए न्यायिक बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप था कि हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन के बीच एसडीएम पिछले चार दिन से बिना अधिवक्ताओं को सुने वादकारियों से पैरवी कराकर न्यायिक कार्य संपादित कर रहे थे।
बुधवार को धरना के बीच एसडीएम के कार्यप्रणाली से आहत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की थी।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए आग्रह किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को बार संघ अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल व महामंत्री अजय राय की अगुवाई में बार संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से वार्ता की सहमति दी।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में विभिन्न बिंदुओं को लेकर एसडीएम के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा। सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद अधिवक्ता संघ एवं एसडीएम के बीच सकारात्मक परिणाम निकालते हुए एसडीएम ने बार एवं बेंच के बीच आपसी सामंजस्य बैठाकर न्यायिक कार्य करने एवं अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रहने की बात कही। इस पर बार संघ के अधिवक्ताओं ने आंदोलन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें