फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वरित न्याय दिलाने का काम करें अधिवक्ता : सांसद

Thu, 14 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शपथ लेते कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन
खड्डा। तहसील सभागार में बुधवार को कलेक्टेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद ने अधिवक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

सबसे पहले बार कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, महामंत्री अवधेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन ओझा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, संयुक्त मंत्री मोहन कुशवाहा, मंत्री गणेश तिवारी आदि को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सभी अधिवक्ता अपनी दायित्व का निर्वहन कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की सुविधा का ख्याल रख रही है। अधिवक्ता कक्ष का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, डॉ. निलेश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मनोज जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिर्मय मालवीय ने किया। इस दौरान भानु पांडेय, संतोष मणि त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, अमिय मालवीय, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें