तमकुहीरोड। सेवरही के हनुमान कुटी-शिवाघाट मार्ग पर बुधवार की सुबह टहलने गए युवक को कुछ नशेड़ी युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने सेवरही सीएचसी भेजवाया। इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। उधर घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए।
सेवरही के अंबेडकर मोहल्ले के दर्जी टोला निवासी 32 वर्षीय साबिर अली बुधवार को सुबह में सात बजे के आस पास मोबाइल लेकर हनुमान कुटी शिवाघाट मार्ग पर टहलने गए थे। उसी दौरान कुछ नशेड़ी युवक उनका मोबाइल छिनने की कोशिश करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर हालत मेें सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद में पीड़ित परिवार ने सेवरही पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।