फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीत गई मियाद, नहीं गिरफ्तार हुए आरोपी, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 01 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हुई आम सभा की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर स्थान पडरौना के अधिवक्ताओं की शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आम सभा की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने गिरजेश उपाध्याय व उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस बैठक की अध्यक्षता जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शाही एवं संचालन महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता गिरिजेश उपाध्याय व उनके परिवार के ऊपर हुए जानलेवा हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 28 जून को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने 48 घंटे के भीतर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने सिर्फ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर ली। इससे अधिवक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। इसके बाद अधिवक्ता शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, उमेशचंद्र उपाध्याय, अमरनाथ पांडेय, विजय कुमार मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, नीरज कुमार तिवारी, जन्मेजय तिवारी, दुर्गेश्वर दीक्षित, राजनारायण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मणि त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्र, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें