कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन देते अधिवकता। संवाद
कप्तानगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने राजस्व संहिता का विरोध करते हुए सोमवार को राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिर्जा एकतदार हुसैन और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की राजस्व संहिता में संशोधन का विरोध किया। कहा कि रजिस्ट्री बैनामे के बाद सीधे रजिस्ट्री से ही खारिज दाखिल कर खतौनी में चढ़ाने संबंधित प्रस्ताव से जनता व किसानों को भारी क्षति होने की संभावना बढ़ जाएगी। भूमाफिया फर्जी बैनामा कराकर सीधे नाम खतौनी में अंकित करवा लेंगे। जिससे मुकदमें बढ़ेंगे। इस प्रस्ताव को रोका जाए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, परमहंस कुमार, दिनेश कुमार राव, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।