फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने की एसडीएम के तबादले की मांग

Tue, 02 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन संघ की तरफ से सोमवार को डीएम को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें अधिवक्ताओं ने कप्तानगंज एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। कप्तागंज के अधिवक्ता तीन दिनों से इस मांग लेकर न्यायिक कार्य से विरत हैं।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा और महामंत्री उमेश दुबे की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने मांग के पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह का स्थानांतरण कराने की मांग की। इस दौरान राम प्रताप सिंह, मिर्जा एकतदार हुसैन, दिनेश कुमार राव, दीनानाथ शर्मा, अमरनाथ शर्मा, मनोज कुमार, संजय सिंह, अनिल कुमार पांडेय, हीरा पांडेय, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें