फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशिक्षण में दी गई दस्तक अभियान की जानकारी

Tue, 02 Apr 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा सीएचसी सभागार में सोमवार को दस्तक अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डॉ. जीशान अलीम ने कहा कि इस मौसम में दिमागी बुखार फैलने की शंका सर्वाधिक रहती है। इसके लक्षण तेज बुखार, सर्दी आदि हैं। यदि ऐसे कोई रोगी दिखाई देते हैं, तो तुरंत उसकी जानकारी नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र को दें। अनूराज मौर्या ने दस्तक रोग से बचाव और टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सुनैना, अमित वर्मा, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें