फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार

Sun, 10 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हापुड़ की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया। इस दिन भी अधिवक्ताओं ने कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर से निर्णय लिया कि हापुड़ के अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की तरफ से भी इसके लिए आह्वान किया गया था। उसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से लोक अदालत का बहिष्कार कर दिया। संगठन की ओर से अधिवक्ताओं से कहा गया कि कोई भी अधिवक्ता लोक अदालत में किसी भी मामले में मुकदमा का निस्तारण नहीं कराएगा।
इस दौरान जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शाही, महामंत्री राकेश कुमार मिश्र, महंत गोपाल जी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र, जन्मेजय तिवारी, संदीप मणि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार दुबे, अनिल कुशवाहा, राकेश त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, देशदीपक मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह लोक अदालत ज्यादा से ज्यादा वादों का शीघ्र निस्तारण के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कांत यादव, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सुनील कुमार यादव व अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें