संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके पहले अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बार एसोसिएशन की मांग को पूरा करने की मांग की।
कप्तानगंज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र व महामंत्री उमेश कुमार दुबे की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वे न्यायिक कार्य से विरत हो गए। अधिवक्ताओं ने बताया कि संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर एक साथ, एक योजना, एक कार्यक्रम के सिद्धांत पर एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के लिए अधिवक्ता संघ निर्णय लिया है। इस दौरान राम प्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, परमहंस कुमार, दिनेश कुमार राव, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा, हीरा पांडेय, शैलेश प्रताप सिंह, सतीश चंद्र गौड़, संजय सिंह, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।