पडरौना। जूनियर हाईस्कूल पडरौना के मैदान में मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां, फाजिलनगर द्वारा खादी उद्योग से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में खादी ग्रामोद्योग ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। विदेश में भी इसके उत्पादों का आकर्षण बढ़ गया है।
जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाएं तो देश निरंतर प्रगति पर रहेगा। जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, मंत्री विवेकानन्द पाल आदि मौजूद रहे।