फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की मांग पर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण हुआ

Sat, 08 Oct 2016 11:03 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत के विरुद्घ 28 दिन तक चले प्रधान संघ के आंदोलन का असर अब हुआ है। एडीओ पंचायत का ट्रांसफर सुकरौली ब्लॉक के लिए हो गया है। डीपीआरओ ने उनकी जगह पर ग्राम पंचायत सचिव को चार्ज दे दिया है। इस कार्रवाई पर प्रधान संघ ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा के अगुवाई में प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए आठ और नौ अगस्त को धरना दिया था। मौके पर पहुंचे कसया एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वाशन देकर धरना समाप्त कराया। कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधानों ने बीते 24 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय परिसर में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू किया।

इसके चलते 20 दिन तक ब्लॉक का कामकाज ठप रहा। 28 वें दिन मौके पर पहुंचे सीडीओ ने एक सप्ताह में एडीओ पंचायत का स्थानांतरण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। अब जाकर यहां के एडीओ पंचायत को सुकरौली ब्लॉक के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। डीपीआरओ समरजीत यादव ने नए एडीओ पंचायत की तैनाती होने तक ग्राम पंचायत अधिकारी ध्रुप तिवारी को एडीओ पंचायत का भी कार्य करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें