फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विषम सेमेस्टर परीक्षा का प्रवेशपत्र बांटा

Tue, 26 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सोमवार को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भीड़ प्रवेश पत्र लेने के लिए काउंटर पर कतारबद्ध होकर खड़े रहे। वहीं प्रवेश पत्र लेने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पत्र में दर्ज रिकॉर्ड में भी तमाम विसंगतियों को सुधार के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर व संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर बीए, बीएसी, बीकाम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। इसके लिए काॅलेज में दिनभर प्रवेश पत्र वितरण किया गया। वहीं तमाम ऐसे छात्र छात्राएं रहें, जिनके नामों की वर्तनी में गलती थी। विद्यार्थियों के लिए गए विषय की जगह अन्य विषय का नाम दर्ज होने को लेकर वे परेशान रहे। इसके बारे में पुख्ता जानकारी व सुधार कब और कैसे होगा आदि सवाल को लेकर काॅलेज में प्रशासनिक भवन से लेकर परीक्षा कार्यालय तक भटकते रहे। हालांकि उन्हें कोई सही जानकारी नहीं उपलब्ध करा पा रहा था कि उनका संदेह खत्म हो जाए। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय गलतियों की वजह से यह समस्याएं आती हैं। फिलहाल सुधार का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें