फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिसमस डे पर रोटरी क्लब ने मलीन बस्ती में बांटी सामग्री

Tue, 26 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्रिसमस डे पर अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब की ओर से नगर की मलीन बस्ती में ठंड से बचाव से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। एनएच-28, कसया स्थित मलीन बस्ती में बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं में कंबल, स्वेटर, ऊनी टोपी, कॉपी, पेन, चिप्स, चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि रोटरी की ओर से प्रत्येक धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व पर समाज के जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सहयोग का प्रयास किया जाता है। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, संदीप रौनियार, दुर्गेश चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, सदरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अंकुर तुलस्यान, विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, राजीव तिवारी, आदिल खान आदि मौजूद थे। संवाद
0
छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति ने शुरू किया पोस्टकार्ड भेजाे अभियान
पडरौना। तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति ने सोमवार की दोपहर में दो लाख पोस्टकार्ड भेजो अभियान की शुरुआत की। छितौनी बाजार के धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 110 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई व विशिष्ट अतिथि 105 वर्षीय जनसंघ के नेता रामचंद्र पांडेय ने प्रथम पोस्टकार्ड लिखकर व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर छितौनी तमकुही रेल परियोजना शुरू कराने की मांग की। समिति की ओर से दो लाख पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी है। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, शैलेश यदुवंशी, मेराज आलम, सुभाष पहलवान, योगेश शर्मा, दिनेश जायसवाल, चुन्ने लारी, प्रेमलाल गुप्ता, अजय रौनियार, रितेश रौनियार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें