फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई में नामांकन शुरू, पांच ट्रेड में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 29 Jul 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले की तीन सरकारी आईटीआई में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार पांच ट्रेड में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद प्लेसमेंट कैंप के जरिए युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार माैर्य ने बताया कि संस्थान अब हाईटेक सुविधाओं से लैस होकर युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी कौशल प्रदान कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र भरने के उपरांत ऑनलाइन शुल्क जमा कर उसका प्रिंट आउट लिया जा सकेगा।
आवेदन में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा। प्रवेश शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को 250 रुपये और सभी महिला अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां छात्रों को पहले सैद्धांतिक ज्ञान और फिर प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक लैब में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप तकनीकी दक्षता प्रदान करना है।
विज्ञापन


0

इन ट्रेड में होगा नामांकन
प्रधानाचार्य ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संस्थान में संचालित इंडस्टि्रयल रोबोटिक्स, मकैनिक इलेक्टि्रक वाइकल, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आवेमेशन, सीएनसी मशीनरिंग और बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर समेत कुल पांच ट्रेड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें