फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पनियहवा में पहुंचा प्रशासनिक अमला, 20 दुकानों पर चला बुलडोजर

Wed, 21 May 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पनियहवा में दुकानों की ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
छितौनी। रेलवे की जमीन में छितौनी नगर के पनियहवा में चल रही दुकानों पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन का बुलडोजर चला। नोटिस देने के बाद भी अवैध कब्जा खाली नहीं किया गया था। जीआरपी, आरपीएफ की मौजूदगी में यह कार्रवाई दो घंटे तक चली। इसमें 20 से अधिक दुकानों को हटवाया गया। गोरखपुर-नरकटियागंज ट्रैक के किनारे पनियहवा में रेलवे की जमीन में मछली-भूजा की दुकान करीब पांच साल से दुकानदार अवैध तरीके से चला रहे थे, नोटिस देने के बाद भी कब्जा खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सभी दुकानों पर करीब एक माह पूर्व नोटिस अतिक्रमण खाली करने के लिए चस्पा कर दिया गया था, लेकिन दुकानदार दुकान नहीं हटाए थे। दोपहर में जीआरपी, आरपीएफ की टीम पनियहवा पहुंची। टीम को देख कुछ दुकानदार दुकान में ताला बंद कर मौके से फरार हो गए।
उनको यह लगा कि मौके पर नहीं रहने पर अतिक्रमण नहीं हटेगा। कुछ देर बाद हनुमानगंज पुलिस, खड्डा तहसीलदार महेश कुमार भी पहुंच गए। आईडब्ल्यू केएस लाल के नेतृत्व में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। 20 से अधिक झोपड़ी, कटरैन की बनी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें