फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमवा श्रीदुबे में पहुंचा प्रशासनिक अमला, हटवाया अवैध कब्जा

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव में खलिहान व बंजर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार के साथ पहुंची। जेसीबी की मदद से खलिहान व बंजर की भूमि से लगभग चार लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। धारा 67 के अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार कसया के बेदखली आदेश पर यह कार्रवाई हुई। कुछ अस्थाई निर्माण दिवाल व टिन शेड को ध्वस्त किया गया। नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दुबारा से अतिक्रमण न करने की सख्त चेतवानी दी। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक संजय राय, लेखपाल नंदलाल पाठक, लेखपाल सन्नी गुप्ता, लेखपाल अश्वनी राय, लेखपाल धनंजय पांडे, लेखपाल वेदप्रकाश गोंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें