विन्दवलिया मुसहर बस्ती में आयोजित चौपाल को संबोधित करते भाजपा नेता पप्पू पांडेय। सोशल मीडिया
पडरौना। क्षेत्र के विंदवलिया मुसहर बस्ती में रविवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने मुसहरों को आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा देने की मांग की।
भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मुसहर जाति का विकास को अपने प्राथमिकता में शामिल कर लिया है। उन्होंने मुसहर बाहुल्य गांव को चिन्हित कर पात्र मुसहरों को पट्टा देने का आदेश जारी दिया था। राजस्व कर्मियों ने गांव के रिकॉर्ड में खाली जमीनों का पट्टा मुसहरों के नाम कर दिया, लेकिन उनको मालिकाना कब्जा आज तक नहीं दिया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मुसहरों के लिए मुसहर बस्तियों में कम्युनिटी शौचालय, मुसहरों के लिए कांशीराम आवास के तर्ज पर कॉलोनी व स्पेशल विद्यालय का व्यवस्था कराते हुए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग कीद्ध
इस दौरान मनोज कुमार गोंड, जियन कुशवाहा, जीरिया देवी, जहरी देवी, आशा देवी, सुनैना देवी, सुगंती देवी, चंदा देवी, रम्भा देवी, उर्मिला देवी, चंद्रमुखी देवी, कोइली देवी, केवली देवी, किसमती देवी, सुरसती देवी आदि मौजूद रहीं।