फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन अलर्ट, पुलिस की गाड़ियाें के सायरन की गूंजी आवाज

Fri, 09 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान ने जम्मू, श्रीनगर, राजस्थान, जैसलमेर सहित कई जगहों पर हमले किए। इसका असर जिले में दिखा। लोगों में पाकिस्तान के हमले को लेकर गुस्सा था तो नेपाल की सीमा नजदीक होने के चलते डर भी। सतर्कता के तौर पर पुलिस और एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस की गाड़ियां सायरन के साथ पडरौना कोतवाली सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में गूंजने लगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग बदले की भावना से पोस्ट करने लगे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हमला कर अपने कब्जे में करने की बात की। इधर हर घरों में लोग टेलीविजन से चिपके पल पल को गतिविधि को लेकर अपडेट लेते रहे।
लोग उत्साह के साथ पाकिस्तान से आतंक का नेस्तानाबूद की बात करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। कोई अपने काव्य शैली में पाकिस्तान को संदेश दे रहा था तो कोई अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जागरूकता फैला रहा था। फाजिलनगर के दिव्यांशु शाही ने लिखा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल करते हुए सेना ने फाइटर जेट गिरा दिए, मन को शांति मिल रहा है। गुरवलिया क्षेत्र के प्रदीप यादव ने फेसबुक पर लिखा कि समय आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर पर हमला कर अपने कब्जे में लिया जाए। सोन्दिया बुजुर्ग के जटाशंकर प्रजापति ने लिखा कि आतंकी हमले करा, बुला लिए तुम काल, भारत मां के लाल अब कर देंगे बेहाल। इसके अलावा भी फेसबुक पर लोग पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तान को यह संदेश देते रहे कि भारत एकजुटता से आतंकवाद पर जीत हासिल करेगा। इधर महिलाओं को जब देर रात लड़ाई के बारे में जानकारी हुई तो काम निबटाने के बाद टेलीविजन पर बैठ पल पल की जानकारी ले रही थीं।
विज्ञापन

मांगलिक समारोह में शामिल होने पहुंचे जहां तहां लोगों में रात को हमले की चर्चा खूब रही। जिले में सतर्कता के तौर पर एसपी संतोष मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त कर लोगों में शांति की अपील की और सुरक्षा का भरोसा देने का निर्देश दिया। जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुलिस ने गश्त के माध्यम से लोगो में सुरक्षा का दिलासा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें