फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
05564240590 नंबर पर दे सकते हैं किसी भी समस्या की सूचना, सुनी जाएगी बात- पडरौना, सेवरही, कसया और हाटा में तैनात किए गए हैं 141 कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला आपदा राहत केंद्र में कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर 05564240590 जारी किया है। बिजली से संबंधित किसी तरह की समस्या आने पर लोग हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे सकेंगे। जिले भर में खराबी को दूर करने के लिए चार एक्सईएन की अगुवाई में 141 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डिप्टी कलेक्टर व्यास नारायण उमराव ने बताया कि कंट्रोल रूम में दो पाली में दो-दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किसी तरह की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जाएगा।
विभिन्न मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिजली कर्मचारियों ने 72 घंटे कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। इससे बिजली व्यवस्था कभी भी चरमरा सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार देर शाम बैठक की थी। इसके तहत जिले के चार डिवीजन हाटा में 34, पडरौना में 40, कसया में 37 और सेवरही में 30 सहित कुल 141 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर यह कर्मचारी क्षेत्र में जाकर समस्याओं को दूर कर सकें। सभी डिवीजन के एक्सईएन हर समस्या पर नजर रखेंगे। इसके अलावा जिला आपदा राहत केंद्र में कंट्रोल रूम बनाकर इसका हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यहां दो पाली में दो-दो कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो किसी तरह की सूचना आने पर संंबंधित डिवीजन के एक्सईएन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नोडल अफसर, डिप्टी कलेक्टर व्यास नारायण उमराव ने बताया कि बिजलीकर्मियों की हड़ताल को देखते हुए तैैयारी पूरी की गई है। बिजली संबंधित समस्या के समाधान के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी रहने तक हेल्पलाइन नंबर क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें