फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने मुख्य मंदिर में चढ़ाया चीवर

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चीवर चढ़ाते एडीजी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया।  एडीजी दावा शेरपा ने रविवार को मुख्य मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और चीवर चढ़ाया। उसके बाद वह जिले में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में चले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान गवर्नमेंट एप्रूव्ड गाइड एसोशिएशन के बुद्धिष्ट सर्किट के महामंत्री एवं कुशीनगर में भारत सरकार के अधिकृत गाइड डॉक्टर अभय कुमार राय ने एसपी यमुना प्रसाद की तरफ से कुशीनगर में शुरू की गई पर्यटन पुलिस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने योजना को और भी सुदृढ करने के निमित्त इसे पर्यटन पुलिस चौकी का दर्जा देने तथा नियुक्त कांस्टेबल को एक सब इंस्पेक्टर का नेतृत्व दिलाने के अनुरोध संबंधी मांग पत्र दिया। ताकि यह योजना और भी प्रभावी परिणाम दे सके। इस पर एडीजी दावा शेरपा ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर पुरातत्व विभाग के कर्मचारी सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें