फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Tue, 27 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर डॉ जयंत कुमार एवं संयुक्त निदेशक डॉ बीएम राव ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रसव कक्ष, एनबीएसयू कक्ष, कोल्ड चेन कक्ष,औषधि कक्ष, बीपीएमयू कक्ष,कार्यालय और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन में हरिवंश गुप्ता से टीकों के रखरखाव की जानकारी लिए तो वहीं औषधि कक्ष में वशीर अहमद फार्मासिस्ट से दवा स्टॉक रजिस्टर की जानकारी प्राप्त किये एवं स्टोर में दवाओं के रख-रखाव को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किये। बीपीएमयू कक्ष में पहुंचकर बीपीएम अनिता यादव,बैम राकेश पांडेय एवं बीसीपीएम प्रकाश से भुगतान आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावा उनके द्वारा प्रसव रजिस्टर, ईटीसी वार्ड एवं क्षयरोग के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। अधिकारियों ने अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी को यहां की व्यवस्था से सन्तुष्ट होकर प्रसन्नता व्यक्त किया और इसमें और अधिक सुधार करने को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी अपने ड्रेस कोड एवं परिचय पत्र में ही ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ गौतम जी गौरव, वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र,सौरभ श्रीवास्तव,प्रवीण कुमार पांडेय,स्टाफ नर्स रश्मि यादव,संध्या मौर्या, अर्चना, कामोद पांडेय, पवन, गुरुदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें