फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपर आयुक्त प्रशासन ने कलक्ट्रेट का लिया जायजा

Fri, 01 Mar 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर बहादुर सिंह गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर और विभिन्न कार्यालय व पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को जरूरी निर्देश दिया। वेतन अनुभाग में वेतन लिपिक के यहां सेवा पुस्तिका जीपीएफ पासबुक आदि का अवलोकन किया। एलआरसी-भूलेख लिपिक पटल पर भी राजस्व निरीक्षक की सेवा पुस्तिका /जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण किया और जीपीएफ व सेवा पुस्तिका अद्यतन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद नजारत अनुभाग में रजिस्टर नंबर चार और अन्य पंजिकाओं का अवलोकन किया। राजस्व अभिलेखागार में संचित पत्रावलियों खतौनी बस्तों का निरीक्षण कर अभिलेखागार प्रभारी को निर्देश दिया कि समस्त खतौनी बस्तों में संचित करें। अधियाचन की पत्रावलियों को नियत तिथि के पूर्व प्रेषित करें। न्यायालय अपर जिलाधिकारी, न्यायालय उप जिलाधिकारी पडरौना व न्यायालय न्यायिक उप जिलाधिकारी पडरौना की पत्रावलियों काे भी देखा।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, पडरौना एसडीएम व्यास नारायण उमराव, एसडीएम मोहम्मद जफर, अनिल यादव, महात्मा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, पेशकार ब्रजेश श्रीवास्तव, नाजिर राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें